दिन दहाड़े लड़की से रेप ,पिता का पैर व भाई का हाथ तोड़ा और मां को पीटा

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

अशोकनगर , (म. प्र. ) मध्य प्रदेश में गुंडाराज कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अशोकनगर से गुंडाराज का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ गुंडे एक रेप पीड़िता को घसीटते हुए ले गए। तलवार और डंडे लेकर आए आरोपियों ने पीड़िता के परिवार से मारपीट की। साथ ही मोहल्ले के लोगों को धमकाया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए लफंगों ने कुछ दूरी पर रेप पीड़िता को छोड़ दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा।

pop ronak
kaosa

लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी। इस दौरान आरोपी तलवारें और लोहे की रॉड लहराते रहे।

दो समुदाय, इसलिए राजनीति गर्म

मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान है। पुलिस के केस दर्ज करने में आनाकानी की। बुधवार देर रात को हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता की शिकायत पर एक दूसरा प्रकरण भी दर्ज किया, जिसमें मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता बोली- उसने मेरे साथ गलत किया

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है। परिजन 6-7 घंटे थाने में रहे। फिर रिपोर्ट दर्ज की। परिजन 8 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। करीब 1 बजे केस दर्ज हुआ।

एसपी बोले- मुख्य आरोपी को जेल भिजवा दिया

एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भी भिजवा दिया है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता भी राज्य सरकार पर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव शायद पहले गृहमंत्री होंगे, जिसके कार्यकाल में इतनी शान से इतने अपराध हो रहे हैं। सिस्टम में जड़ों तक, बहुत गहरे से समा गई निर्लज्जता ही अपराधियों को इतना निर्भय बनाती है। क्या मप्र में पुलिस है? यदि हां, तो कहां है, क्यों है? पुलिस का काम कौन देख रहा है? जनता को किसके भरोसे छोड़ रखा है? क्या कोई जिम्मेदारों से जवाब मांग रहा है? क्या कोई गलतियों पर सवाल कर रहा है?

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *