SJPS में “हार्मोनी 2.0” ई–मैगज़ीन का भव्य लोकार्पण

SJPS में “हार्मोनी 2.0” ई–मैगज़ीन का भव्य लोकार्पण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी
  • डिजिटल नवाचार के साथ विद्यार्थियों की मौलिकता को मिला मंच

बीकानेर, 5 मार्च । श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS) में बुधवार को एक गरिमामय समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक ई–मैगज़ीन “हार्मोनी 2.0” का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अतिरिक्त आयुक्त (राज्य कर – GST) ने विद्यालय के डिजिटल नवाचार की सराहना करते हुए मैगज़ीन को सार्वजनिक किया। इस ई-पत्रिका में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मौलिक रचनाओं का अनूठा संकलन किया गया है, जो हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और फ्रेंच जैसी विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह का आगाज़ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आधुनिक युग में ई-मैगज़ीन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम न केवल पर्यावरण संरक्षण (कागज की बचत) में सहायक है, बल्कि यह रचनात्मक विचारों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का एक सुलभ मार्ग भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और निरंतर परिश्रम कर ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

pop ronak

पाठशाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने विद्यार्थियों को लेखन की आदत डालने और मौलिकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने मैगज़ीन के डिजाइन और संपादन में शामिल पूरी टीम को बधाई दी। सचिव सीए माणक कोचर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरे संकल्प के साथ साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती रूपश्री सिपानी ने भी छात्रों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और निरंतर अभ्यास का मंत्र दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विश्वजीत गौड़ सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। शिक्षिका गुंजन शर्मा के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यालय की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रगति को एक नई दिशा प्रदान की। “हार्मोनी 2.0” अब विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पाठकों के लिए उपलब्ध है, जिसमें कविताएँ, लेख और प्रेरणादायी विचारों का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *