लोगस्स कल्प अनुष्ठान का शानदार आयोजन

लोगस्स कल्प अनुष्ठान का शानदार आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 7 जुलाई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, गंगाशहर द्वारा लोगस्स कल्प अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने लोगस्स की महत्ता एवं भव्यता का व्याख्यान किया और उद्बोधन प्रदान किया कि लोगस्स पाठ बहुत ही चमत्कारी है। सभी को इसका रोज जप करना चाहिए। आज के अनुष्ठान में 200 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सभी के एक साथ जप से शांति निकेतन का प्रांगण लोगस्स के जप से गुंजायमान हुआ एवं एक आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना जिसमें सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, गंगाशहर द्वारा लोगस्स कल्प अनुष्ठान का आयोजन

तेयुप अध्यक्ष महावीर फलोदिया ने बताया की इस अनुष्ठान में सभी कार्यकर्त्ता पुरे मनोयोग से सफल बनाने मे लगे हुए थे।कार्यक्रम के प्रभारी मांगीलाल बोथरा ने बताया की गंगाशहर तेरापंथी सभा, युवक परिषद प्रबंध मंडल, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल की पूरी टीम एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *