सनातन व संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली संस्थाओं का किया सम्मान, प्रशिक्षण शिविर का समापन 19 जून को

सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं का सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 18 जून । सनातन धर्म की रक्षा हो, बच्चों में संस्कारों का संचार हो इसी भाव से पं. बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा गत 18 मई 2025 को ज्योतिष दिव्य विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। किराड़ू गली स्थित रघुनाथ मंदिर में शिविर के संयोजक ज्योतिर्विद पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि रोजाना शाम 7:30 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित इस शिविर में लगभग 120 बच्चों को रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ अध्ययन के साथ ही ज्योतिष का भी ज्ञान दिया जा रहा है। शिविर का समापन 19 जून को संत-महात्माओं के सान्निध्य में किया जाएगा। शिविर में पं. विमल किराड़ू द्वारा ज्योतिष एवं पं. प्रहलाद व्यास द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम पाठ का अभ्यास करवाया जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इससे पूर्व मंगलवार को सनातन व संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में बीकानेर के जाने-माने भागवताचार्य डॉ. गोपालनारायण व्यास एवं पुरातत्वविद् डॉ. जानकीनारायण श्रीमाली का मुख्य आतिथ्य रहा। डॉ. गोपालनारायण व्यास ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत सहित अनेक शास्त्रों में उल्लेख है कि जब-जब धर्म की हानि हुई है तब-तब संसार में विनाश हुआ है। इसलिए धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और धर्म को आगे बढ़ाने के लिए हमें हमारी पीढिय़ों को वेद-पुराणों का ज्ञान प्रदान करना होगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. जानकीनारायण श्रीमाली ने कहा कि हमारी पीढिय़ां संस्कारी होगी तभी समाज व देश प्रगति करेगा। भारतवर्ष का इतिहास देखें तो हमारे ऋषि-मुनियों व ब्राह्मण विद्वानों ने जड़ी-बूटियों से लेकर वेद-शास्त्रों तक में अपनी विद्वता को सिद्ध किया है। समारोह में गोवर्धन किराड़ू, श्रीलाल किराड़ू, आशाराम किराड़ू, शंकर किराड़ू, प्रहलाद व्यास, पं. मुरलीधर पुरोहित, देवीकीनंनदन व्यास, पं. अशोक किराड़ू, विमल किराड़ू, पं. सुशील किराड़ू, हिमांशु किराड़ू, भवानीशंकर व्यास, सेठी किराड़ू, जुगलकिशोर पुरोहित की सक्रिय सहभागिता रही।

pop ronak

इन संस्थाओं का हुआ सम्मान
पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी करपात्र संस्कृत वेद विद्यालय से श्याम व्यास, भजगोविन्दम संस्थान से सुमित व्यास, ऋग्वेदी ब्राह्मण संस्था पं. गायत्रीप्रसाद एवं पं. यज्ञप्रसाद शर्मा, मोहता रसायनशाला द्वारा संचालित वेद भवन हेराम वेद विद्यालय- किशन छंगाणी, पंच मंदिर धनीनाथ मंदिर पं. प्रकाश तिवाड़ी, आरएमएस संस्थान पं. सोमदत्त आचार्य, जीवराज वेद संस्थान पं. गौरीशंकर पुरोहित, सनातन धर्म संस्कृति संस्था से पं. भाईश्री, आजाद मंडल संस्थान से शिवजी रंगा, नरेश जोशी, भागवत, गरुण पुराण शिक्षक विजयशंकर व्यास पं. गोविन्द व्यास जो रुद्री, दुर्गा सप्तशती का अभ्यास करवाते हैं तथा गीता अध्ययन पाठ की क्लासेज लगाने वाले ललित आचार्य का अभिनंदन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *