29 मई के लिए भारत-पाक सीमावर्ती राज्य अलर्ट पर, क्या होने वाला है ?

29 मई के लिए भारत-पाक सीमावर्ती राज्य अलर्ट पर, क्या होने वाला है
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में एक उच्च स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस ऑपरेशन में नागरिक सुरक्षा तत्परता और हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया जायेगा।

नयी दिल्ली , 28 मई। कश्मीर से गुजरात तक सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया है. भारतीय सेना का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाक बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। लेकिन इस बीच एक बार फिर पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों गुरुवार को मॉक ड्रिल करने का फैसला किया गया है। ऐसे में यह मॉक ड्रिल राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लिए अहम है, क्योंकि यहां श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर और बाड़मेर पाकिस्तान से सीधे जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह मॉक ड्रिल गुरुवार (29 मई) को शाम में किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से सटे जिन भारतीय राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी, उनमें गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं. वहीं 29 मई को मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी. ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था.

pop ronak

राजस्थान समेत कई इलाकों में हुआ था ब्लैकआउट
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए. हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया. ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था. ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे।

इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी. दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *