बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

बेटे-बहू को घर खाली करने का आदेश, अहमदाबाद कोर्ट ने पिता के हक में सुनाया फैसला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • महिला को गंभीर हालत में चिखली और फिर सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डूंगरपुर , 28 मई। राजस्थान के डूंगरपुर में बुजुर्ग महिला से बलात्कार और हत्या के सनसनीखेज मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सागवाड़ा के पीठासीन अधिकारी पूनाराम गोदारा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आदेश में कहा कि दोषी को गर्दन से तब तक लटकाया जाए, जब तक कि उसकी मृत्यु नहीं हो जाती। अदालत ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लहूलुहान मिली थी बुजुर्ग
लोक अभियोजक निखिल सोमपुरा के अनुसार मामला 3 जून 2022 को कुआं थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की पोती ने दी रिपोर्ट में बताया था कि वह अपनी दादी को खाना देने गई थी। लौटते समय उसने दादा को चिल्लाते हुए सुना। वह भागकर घर पहुंची तो देखा कि उसकी दादी लहूलुहान हालत में पड़ी थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अस्पताल में मौत
घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला ने बताया कि गांव का हुरजी (45) पुत्र मावजी बामणिया शराब के नशे में घर में घुसा और बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में चिखली और फिर सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हुरजी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच पूरी कर सागवाड़ा न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने अंतिम सुनवाई में आरोपी हुरजी को बलात्कार व हत्या का दोषी मानते हुए मृत्युदंड एवं आर्थिक दंड से दंडित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *