उद्योग संघ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का किया स्वागत सत्कार

उद्योग संघ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का किया स्वागत सत्कार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 11 अप्रैल। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा विदेश मंत्री एस जयशंकर का बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में पधारने पर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह बीकानेर के लिए गौरव का विषय है कि इतने सुलझे हुए व्यक्तित्व तथा विदेशी धरती पर जाकर भारत के कीर्तिमान को बढाने वाले एस जयशंकर बीकानेर नगरी पधारे हैं | उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि समाचार चेनलों में विदेश मंत्री एस जयशंकर की होने वाली डिबेट को हर कोई देखना और सुनना पसंद करता है |

pop ronak

विदेश मंत्री के साथ रहे केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा एवं विधायक जेठानंद व्यास ने विदेश मंत्री से बीकानेर जिला उद्योग संघ के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया से विदेश मंत्री का परिचय करवाया | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीकानेर जिला उद्योग के सुसज्जित भवन को देखकर सराहना की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *