इस्कॉन बीकानेर का विशेष सत्संग कार्यक्रम 27 नवंबर को

इस्कॉन बीकानेर का विशेष सत्संग कार्यक्रम 27 नवंबर को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • देवकीनंदन प्रभुजी बताएंगे ‘जीवन में वास्तविक शांति और सुख’ का मार्ग

बीकानेर, 24 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ISKCON) बीकानेर द्वारा 27 नवंबर 2025 को बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यालय में एक विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज भामाशाह पदम बोथरा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बेगराज बिन्नानी, निर्मल पारख सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।
राजस्थान ज़ोनल सेक्रेटरी होंगे मुख्य वक्ता
इस्कॉन बीकानेर केंद्र प्रभारी संकर्षण प्रिय प्रभु जी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता देवकीनंदन प्रभु जी रहेंगे। प्रभुजी इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी के वरिष्ठ शिष्यों में से एक हैं और वर्तमान में राजस्थान के ज़ोनल सेक्रेटरी के रूप में सेवा दे रहे हैं। वह पूर्व में इस्कॉन वृंदावन मंदिर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। प्रभुजी का विशेष प्रवचन शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक होगा, जिसका विषय है: “हम जीवन में वास्तविक शांति और सुख कैसे प्राप्त कर सकते है।”
कार्यक्रम की रूपरेखा
सत्संग कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाम 5:00 – 6:00 बजे: कीर्तन

pop ronak

शाम 6:00 – 7:30 बजे: मुख्य प्रवचन (श्रीमान देवकीनंदन प्रभुजी द्वारा)

शाम 7:30 – 8:00 बजे: विशेष नाटिकाएँ

शाम 8:00 – 8:30 बजे: डांसिंग कीर्तन

रात 8:30 बजे के उपरांत: सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था

इस्कॉन परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस सौभाग्यशाली संत-संग में शामिल होने का विनम्र आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *