प्राकृतिक चिकित्सालय को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य – शेखावत

प्राकृतिक चिकित्सालय को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य - शेखावत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

गंगाशहर , 18 फ़रवरी। प्रकृति को पोषित एवं पल्लवित करना हम सबका धर्म है, प्रकृति ही एक मात्र सब रोगों की दवा है जिससे हमारा सम्पूर्ण जीवन एवं शरीर स्वस्थ रह सकता है। यह बात आज राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर में संस्था के संरक्षक रहे स्व वैध महावीर प्रसाद शर्मा की छठी पुण्य तिथी के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिला प्रभारी एवं झुझंनु के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. दशरथ सिंह शेखावत ने पुष्पाजंली अर्पित करते हुऐ कही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि स्व. वैध शर्मा ने अपना पूरा जीवन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए इतने बडे वट वृक्ष के रूप में चिकित्सालय को विकसित कर छोड़ गये है, जिन्हे संरक्षित करना हम सबका कर्तव्य है यही उन्हे सच्ची श्रदांजली होगी।

pop ronak

संस्था मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने पुष्पाजंली अर्पित कर कहा कि दीर्घ जीवन जीने का आधार एक मात्र योग एवं प्रकृति है, जिसका सम्भालकर रखना हम सबका उतरदायित्व है, वैध श्री शर्मा जी ने 96 वर्ष की आयु तक केवल योग व प्राकृतिक चिकित्सा पर जीवन जीया उन्होने अपने पुरे जीवन काल में किसी अन्य दवाओं का प्रयोग नही किया और जो प्राकृतिक चिकित्सा के जीते जागते उदाहरण थे। वैध शर्मा जी का सस्थानं जन सेवा में समर्पित है जो बीकानेर ही नही अपितु पुरे भारत वर्ष में इसकी अमिट छाप है जिन्होने दमा एवं अन्य रोगों को ठीक करने में कीर्तिमान स्थापित किया था।

आज सस्थां परिसर में वैध जी की छठी पुण्य तिर्थी के अवसर पर हारसिहहार, आशोक का वृक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दशरथ सिंह शेखावत ने लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। संस्था मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता, वरिष्ठ उपचारक महावीर उपाध्याय, श्रीमती कविता सुथार, कुनाल तंवर, शंकर लाल माली, अर्जुन भार्गव आदि ने कार्यक्रम में पुष्पाजंली अर्पित कर भुमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *