जैन महासभा ने की चाइनीज मांझे पर रोक की मांग; जिला कलेक्टर निशांत जैन को सौंपा ज्ञापन

जिला कलेक्टर निशांत जैन को सौंपा ज्ञापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 7 अप्रैल। बीकानेर के स्थापना दिवस (अक्षय तृतीया) के अवसर पर होने वाली पतंगबाजी को देखते हुए जैन महासभा, बीकानेर ने जनहित और जीव रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पक्षियों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए ‘अभयदान’ की अपील
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अक्षय तृतीया पर बीकानेर में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है। इस दौरान घातक चाइनीज मांझे के प्रयोग से न केवल असंख्य बेजुबान पक्षियों की अकाल मृत्यु हो जाती है, बल्कि दुपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। महासभा ने प्रशासन से तुरंत प्रभाव से इस पर सख्ती बरतने और पक्षियों को ‘अभयदान’ प्रदान करने का आग्रह किया।

pop ronak

जैन महासभा के सेवा प्रकल्पों पर चर्चा
मुलाकात के दौरान अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा ने जिला कलेक्टर को जैन महासभा की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि संस्था प्रतिवर्ष सामूहिक महावीर जयंती, तप अभिनंदन और सामूहिक क्षमा याचना जैसे बड़े आयोजन करती है। महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की जानकारी साझा की।

शिक्षा सहयोग: मेघराज बोथरा ने बताया कि महासभा यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी जैन बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता दी जाती है।

प्रतिभा सम्मान: सहमंत्री मनीष नाहटा ने कहा कि उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है।

प्रोफेशनल सम्मान: कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड़ ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के लिए भी विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।

अपव्यय पर रोक: महामंत्री जतनलाल संचेती ने सामाजिक समानता और संसाधनों के संरक्षण के लिए “21 व्यंजन सीमा अभियान” की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य विवाह एवं अन्य आयोजनों में अन्न और धन के अपव्यय को रोकना तथा प्रदर्शन को रोकना व भगवान महावीर के उपभोग संयम को जीवन में लागू करना है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस अवसर पर जैन मोहन सुराणा, जैन संजय सांड, जैन चम्पकमल सुराणा, जैनइन्दरमल सुराणा, जैनरिद्धकरण सेठिया, जैन कुणाल कोचर और जैन रिषभ बोथरा सहित महासभा के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने महासभा की मांगों और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *