ट्रेन के टॉयलेट में थम गईं जज की पत्नी की सांसें, निंबाहेड़ा स्टेशन पर इंतजार करते रहे पति, जावरा में दरवाजा तोड़ निकाला गया शव

ट्रेन के टॉयलेट में थम गईं जज की पत्नी की सांसें,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), 5 मार्च । चलती ट्रेन में एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ जोधपुर के एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) की पत्नी की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान वॉशरूम गईं महिला जब काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं, तो हड़कंप मच गया। अंततः रतलाम जिले के जावरा रेलवे स्टेशन पर वॉशरूम का गेट तोड़कर उनके शव को बाहर निकाला गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार, एडीजे राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की यात्रा कर रहे थे। दंपति ट्रेन के अलग-अलग कोच में सवार थे। गंतव्य स्टेशन आने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया था कि वे वॉशरूम जा रही हैं। जब ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंची, तो जज राजकुमार चौहान अपनी बर्थ से उतरकर पत्नी के कोच के बाहर उनका इंतजार करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस (GRP) को सूचित किया।

pop ronak

रेलवे प्रशासन ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले मंदसौर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर वॉशरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को जावरा स्टेशन पर रोका गया, जहाँ तकनीकी टीम ने दरवाजा तोड़ा। अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक चिकित्सा जांच में मौत का संभावित कारण ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ बताया जा रहा है। इस घटना से न्यायिक जगत और रेल यात्रियों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *