बीकानेर में 45 पार तापमान के चलते पतंगबाजी रही कम

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • निगम ने सड़कों पर करवाया पानी का छिड़काव, दिन में रहा सन्नाटा

बीकानेर , 9 मई। बीकानेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया है। गर्मी का असर आखाबीज पर होने वाली पतंगबाजी पर भी साफ देखने को मिला है। सड़कों पर छाया सन्नाटा कर्फ्यू जैसा रहा। पारा बढ़ने के कारण नगर निगम ने शहर के कई क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकला था और आज अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। अभी अक्षय तृतीया के दिन भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान में इस बढ़ोतरी का असर बीकानेर स्थापना दिवस पर भी साफ देखने को मिला। जहां पारा बढ़ने के कारण पतंगबाज छत पर परेशान होते रहे। पतंगबाजी हुई लेकिन आम दिनों की तुलना में कम रही।

pop ronak

परकोटे में कम उड़ी पतंग

शहरी परकोटे के भीतर भी दोपहर में इक्का-दुक्का ही पतंग नजर आई। अब दोपहर ढलने के साथ ही लोग छतों पर पहुंचना शुरू हुए हैं। बीकानेर के आसमान में आज के दिन हजारों की संख्या में पतंगें धूप में भी डोलती नजर आती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। बीती रात न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा है।

सड़कों पर हुआ पानी का छिड़काव

भीषण गर्मी को लेकर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित गुरुवार को एक्शन में नजर आई। महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के व्यस्ततम बाजारों और मुख्य मार्गों पीबीएम रोड, केईएम रोड़, रानी बाजार, जूनागढ़, स्टेशन रोड, जस्सूसर गेट रोड पर पानी का छिड़काव करवाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को इस काम में लगाया गया है। तापमान जब जब इतना बढ़ेगा, तब तब शहर के मुख्य मार्गों पर पानी के छिड़काव के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *