इरशाद अज़ीज़ के नज़्म संग्रह ‘लज़्ज़त-ए-ग़म’ का लोकार्पण शनिवार को

इरशाद अज़ीज़
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,18 जून । साहिबे- दीवान शायर, नाटककार और उर्दू समालोचक इरशाद अज़ीज़ के नए नज़्म संग्रह ‘लज़्ज़त-ए-ग़म’ का लोकार्पण समारोह शनिवार को नोखा रोड, बीकानेर स्थित हंशा गेस्ट हाउस में सायं साढ़े पांच बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक संजय आचार्य वरुण ने बताया कि पारायण फाउंडेशन की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे और वरिष्ठ शायर गुलाम मोहियुद्दीन माहिर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सुविख्यात कवि एवं शायर राजेश विद्रोही (नागौर) समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कवयित्री- कथाकार डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ लोकार्पित कृति पर पत्रवाचन करेंगी। कार्यक्रम के आरम्भ से पूर्व सायं पांच बजे चाय सत्र होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *