बीकानेर में दो घरों के ताले टूटे सोना , चांदी , नगदी के साथ गुल्ल्क भी ले गए

बीकानेर में दो घरों के ताले टूटे सोना , चांदी , नगदी के साथ गुल्ल्क भी ले गए
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 17 जनवरी। बीकानेर के इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में एक ही दिन में दो घरों के ताले टूट गए। यहां रहने वाले मानवेंद्र सिंह के घर से चोर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही करीब चालीस हजार रुपए की नगदी ले गए हैं। इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर भी चोरी हुई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार मानवेंद्र अपने दादा का निधन होने पर रोलसाहबसर (फतेहपुर) अपने परिवार के साथ गया। जहां से पंद्रह जनवरी को वापस लौटा। उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। अदंर भी सामान बिखरा हुआ था। सामान संभालने पर सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही अलग-अलग रखे करीब चालीस हजार रुपए गायब थे। बच्चों के गुल्लक भी चोर उठाकर ले गए, जिसमें आठ से दस हजार रुपए थे। इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर पर भी चोरी हुई थी। अब पुलिस ने दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।

pop ronak

उधर, मुक्ता प्रसाद पुलिस ने चोरी के मामले में कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। थानाधिकारी सुरेश जाट ने बताया कि पांच युवकों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सूर्य प्रताप उर्फ सूरज निवासी मुक्ता प्रसाद कॉलोनी, पवन तेजी निवासी प्रताप बस्ती, सुरेंद्र सिंह उर्फ सुनिया निवासी राजियासर, शिवराज सिंह निवासी बजरंग धोरा के पास, सुरेश बिश्नोई निवासी मुक्ता प्रसाद नगर को गिरफ्तार किया गया है। इनसे सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान भी मिला है। इन लोगों ने करमीसर में भी चोरी करना स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *