निदेशक माध्यमिक शिक्षा को विसंगतियों को दूर करने बाबत ज्ञापन

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर, 30 अप्रैल। व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष समिति के सदस्यों ने आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा को व्याख्याता पद पर पदोन्नति की योग्यता में विसंगतियों को दूर करने बाबत ज्ञापन दिया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति का का मत है कि वर्तमान में वाणिज्य ,गृह विज्ञान, चित्रकला , संगीत, कृषि आदि विषय में स्नातकोत्तर योग्यता अर्जित करने वाले वरिष्ठ अध्यापकों को वर्तमान में हो रही पदोन्नति से अलग रखा जा रहा है जो की इन विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों के साथ अन्याय है।

pop ronak

व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष समिति के आनंद पारीक ने निदेशक के नाम ज्ञापन में बताया की 7/2/24 के आदेश से व्याख्याता पद पर वरिष्ठ अध्यापक सामान्य को ही इन विषयों के व्याख्याता के लिए पात्र माना है। जबकी वाणिज्य आदि विषयो के वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति 3/8/21 से पहले स्नातकोत्तर योग्यता अर्जित करने के बावजूद भी वर्ष 21 =22 में आगे की व्याख्याता पद पर पदोन्नति के लिए पात्रता नहीं रखते हैं।

ज्ञापन में नियम सहित पूर्ण जानकारी देते हुए अवगत करवाया है कि वाणिज्य ,कृषि, संगीत ,चित्रकला एवं गृह विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर योग्यता धारी वरिष्ठ अध्यापकों को पूर्व की भांति पदोन्नति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *