राजस्थान में माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान, कई शहरों में बर्फ जमी

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले 90 मिनट इन जिलों के लिए भारी; मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

जयपुर \ बीकानेर , 13 दिसम्बर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आज भी 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट है। सीकर, चूरू के एरिया में पिछले दो-तीन दिन से लगातार बर्फ जम रही है। फतेहपुर में तीन दिन से न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हो रहा है। यहां खुले एरिया में रखे बर्तनों में रखा पानी जम गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पश्चिमी जिले जैसलमेर, बीकानेर में भी रात के साथ-साथ दिन में सर्दी तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।

pop ronak

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 15 दिसंबर के बाद कुछ दिनों के लिए शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान फतेहपुर में दर्ज हुआ। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेगिस्तानी एरिया में दिन हुई गलन
रेगिस्तानी एरिया जैसलमेर, बीकानेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री जबकि जैसलमेर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में तापमान 22.6 और जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 दिसंबर से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है, जो 15 दिसंबर और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है।

इस कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्द हवा(कोल्ड-वेव) का प्रभाव कम होगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में तापमान में मामूली बढ़त हुई है लेकिन शुक्रवार को तापमान में गिरावट तय है। शाम होते-होते सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने भी बीकानेर में सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। उधर, मौसम में परिवर्तन आने के साथ ही धूप सुहानी लगने लगी है।

बीकानेर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। दो दिन में करीब एक डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी सर्दी के अहसास में कोई कमी नहीं आई है। वहीं रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस से मामूली बढ़कर 7.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। दो दिन के अंतराल के इस आंकड़े में भले ही बढ़ोतरी दर्ज हुई है लेकिन शुक्रवार को बीकानेर में सर्द हवाओं से सर्दी बढ़नी तय है। दरअसल, मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब सर्द हवाएं तेज होगी। इसमें जैसलमेर और बीकानेर भी शामिल है। न सिर्फ शुक्रवार बल्कि आने वाले कुछ दिन तक सर्दी बढ़नी तय है। अगले कुछ दिन में ही न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे जा सकता है।

न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट

इसी महीने में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। ऐसे में महज दस दिन में तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस सकी कमी आ गई है। तीन दिसम्बर को ही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर अब 7.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। इस महीने में अधिकतम तापमान का रिकार्ड दो दिसम्बर का है, जब पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यानी ये गिरावट पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *