सिद्धि कुमारी अपना मानसिक इलाज करवाए ,बोखला गई है विधायक
परिवारिक विवाद में राजनेताओं को घसीटना अनुचित - नितिन वत्सस


परिवारिक विवाद में राजनेताओं को घसीटना अनुचित – नितिन वत्सस


बीकानेर ,4 जनवरी। बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी अपनी पारिवारिक संपत्ति विवाद में इतना बौखला गई है की उनको सही और गलत का भान भी नही रह रहा और अब सत्ता के नशे में मद होकर परिवार के साथ साथ राजनेताओं को झूठे आरोप लगाकर घसीट रही है। जो की तार्किक दृष्टि से बिल्कुल भी सही नही बतौर संगठन महासचिव में इसकी कड़ी निंदा करते हुए विधायक को अपनी मानसिक स्थिति ठीक करवाने का निवेदन करता हूं।


उक्त प्रकरण में शिकायत कर्ता के रूप में में स्वयं भी राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीया रितु चौधरी जी के साथ था और उक्त प्रकरण में हमने ये शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से करते हुए मांग रखी की अखबार की खबर को आधार मानते हुए जो आरोप राजकुमारी राज्यश्री कुमारी ने लगाए है , उनको चुनाव आयोग गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करे |
अब विधायक सिद्धि कुमारी जरा बताए इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने किस आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की।
बेबुनियाद और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए जो प्रयास विधायक द्वारा कांग्रेस नेताओं को जबरन इस मुकदमे की कार्यवाही करके किया गया है ,जो की गलत है।
विधायक महोदय कांग्रेस नेताओं पर लगाए बेबुनियाद आरोप के लिए या तो सार्वजनिक रुप से माफी मांगे और अपने पारिवारिक मामले में जबरन कांग्रेस नेताओं के नाम वापिस ले अन्यथा विधायक उसका खमियाजा भुगतने को तैयार रहे।
