देवस्थान विभाग ने राजकीय मंदिरों में की विशेष सजावट, नागणेची माता मंदिर को सप्त रंगी पर्दो से सजाया

नागणेची माता मंदिर को सप्त रंगी पर्दो से सजाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 30 अक्टूबर। बीकानेर का ऐतिहासिक और प्रसिद्द श्री नागणेची माता मंदिर में दीपावली के अवसर पर हमेशा छोटे स्तर पर लाइट डेकोरेशन तो होता है लेकिन इस बार देवस्थान अधिग्रहीत इस मंदिर को पहली बार भव्य रोशनी युक्त रंग बिरंगी लाइटों फूलों ओर सप्त रंगी पर्दो से सजाया गया हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस प्रकार सजा मां नागणेची जी का दरबार भक्तों एवं यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग दूर दूर से माता के दरबार की सजावट को देखने के लिए आ रहे हैं। अधिकांश लोग मोबाइल से रील बना रहे है तो कई लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई हैं।

pop ronak

एडवोकेट हनुमान शर्मा के अनुसार इस बार जिला प्रशासन,देवस्थान विभाग ओर मंदिर पुजारी राजेश सेवग परिवार के प्रयासों से दीपावली के अवसर पर पहली बार भव्य और आकर्षित करने सजावट की हैं। जो दूर से ही चमकता हुआ दिखाई दे रहा हैं।

विभाग ने राजकीय मंदिरों में की विशेष सजावट

बीकानेर, 30 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा बीकानेर और चूरू के 110 राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट, श्रृंगार, आरती तथा भोग एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभाग के मंदिरों के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान प्रत्येक मंदिर में रंग बिरंगी लाइटों का डेकोरेशन, पुष्प सजावट, रंगोली और साज-सज्जा का कार्य करवाया गया है।

वहीं देव प्रतिमाओं के विशेष श्रृंगार और प्रसाद वितरण के साथ विशेष आरती और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर, शिवबाड़ी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, सूरसागर स्थित करणी माता मंदिर, धुनीनाथ स्थित पंच मंदिर और नागणेची मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा में भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *