राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ

राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025


बीकानेर ,31 अक्टूबर।
श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में आज ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर एनएसएस के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस प्रभारी डॉ राजेंद्र जोशी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, एवं छात्राओं को राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया तथा छात्राओं को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए शपथ दिलवाई । इतिहास
व्याख्याता विशाल सोलंकी ने सरदार पटेल का देसी रियासतों के भारत में विलय करने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला ।

pop ronak

राजनीति विज्ञान व्याख्याता सुश्री पल्लवी चौहान ने वर्तमान समय में राष्ट्रीय एकता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और विश्व स्तर पर राष्ट्रीय एकता की शक्ति के बल पर भारत को एक शक्ति बनाने के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया ।वाणिज्य व्याख्याता डॉक्टर धनपत जैन में छात्राओं को बदलती परिस्थितियों में अपनी बुद्धि तथा व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करके देश के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र जोशी ने किया वही एनएसएस प्रभारी सुश्री अरुण त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *