मंगलवार, 31अक्टूबर देश दुनिया के खास 41समाचार

31 दिसम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीय,!!राष्ट्रीय एकता दिवस!!
!!सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती!! व !!इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि!!
=====================================================

1 सरदार पटेल जयंती पर अमृत कलश यात्रा आज,विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोग देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएंगे।
2 उपराष्ट्रपति बोले-कानूनी मामलों में उलझें तो सड़कों पर न उतरें, गुवाहाटी में कहा- लोग समन मिलते ही प्रदर्शन करते हैं, वे भी न्यायपालिका पर भरोसा रखें।
3 जम्मू कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश बनने के चार साल बाद महकने लगे विकास और खुशहाली के फूल, पत्थरबाजी इतिहास के पन्नों में सिमटा।
4 नागरिकों को राजनीतिक चंदे का स्रोत जानने का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार।
5 कोविड के कारण भर्ती, ज्यादा मेहनत वाले काम… ICMR स्टडी में पता चली अचानक मौतों की वजह।
6 गड़बड़ी फैलाने की ताक में भारत विरोधी ताकतें, केरल में धमाके के बाद दिल्ली-NCR समेत देशभर में अलर्ट।
7 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा नोटिस, दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया।
8 मराठा आरक्षण पर देर रात CM-डिप्टी CM की बैठक, दो सांसदों और एक विधायक ने इस्तीफा दिया, प्रदर्शनकारियों ने दो विधायकों के घर जलाए।
9 मराठा आरक्षण के समर्थन में एकनाथ शिंदे गुट के 2 सांसदों का इस्‍तीफा, हेमंत पाटिल संग हेमंत गोडसे का राजीनामा।
10 ‘मुझे डर लगता, प्रियंका-राहुल जब आते कुछ भी कह जाते’, वसुंधरा राजे ने कहा- जरूरी नहीं है कि यह उस पर अडिग रहे; किसानों का कर्जा आज भी माफ नहीं हुआ।
11 सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से ED ने की पूछताछ, 16 नवंबर को फिर बुलाया।
12 राजस्थान:बीजेपी का 10 और कांग्रेस का 3 सीटों पर विरोध, चौथी लिस्ट के लिए दोनों पार्टी में फंसा है अभी भी पेंच।
13 डीके शिवकुमार बोले- तमिलनाडु के लिए पानी नहीं छोड़ पाएंगे:1 नवंबर से रोज देना था 2600 क्यूसेक कावेरी वाटर; वजह बताई- बेसिन में पानी नहीं।
14 अस्पताल से छूटते ही ED की हिरासत में ममता के मंत्री ज्याेति प्रिया मलिक, देर रात हुआ ऐक्शन।
15 अफगानिस्तान ने श्रीलंका को भी 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप 2023 में जीता तीसरा मैच।
16 ‘गाजा में सीजफायर के लिए कहना, मतलब इजरायल को हमास के सामने सरेंडर करने के लिए कहने जैसा है’; नेतन्याहू की दो टूक।
17 अंबाजी मंदिर में पूजा के बाद मेहसाणा पहुंचे PM मोदी, दाभोदा में 5941 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
18 ‘छुड़ाने की हरसंभव कोशिश करेंगे’, कतर में बंद भारतीयों के परिवार से मिलकर बोले जयशंकर।
19 राहुल कौन सी जाति के हैं, उन्हें खुद नहीं पता’, कांग्रेस के जातिगत जनगणना की मांग पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल।
20 पुलवामा में UP के मजदूर की टारगेट किलिंग, 24 घंटे में घाटी में दूसरा टेरर अटैक; कल श्रीनगर में इंस्पेक्टर को गोली मारी थी.
21 शिंदे-अजित गुट के विधायकों की अयोग्यता पर ’31 जनवरी से पहले स्पीकर करें फैसला’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
22 महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ, भीड़ ने NCP अजित पवार गुट के विधायक का घर जलाया, दर्जनों वाहन फूंके।
23 एकनाथ शिंदे ने मराठा आंदोलन पर निकाले तीन रास्ते, आज से ही प्लान पर शुरू होगा काम; हिंसा के बीच तैयारी।
24 जेल में ही मनेगी मनीष सिसोदिया की दिवाली, AAP नेता को SC से नहीं मिली जमानत।
25 राजस्थान में कांग्रेस की चौथी सूची शीघ्र , दिल्ली में CEC की बैठक हुयी ,नामों का होगा ऐलान।
26 नेताओं की जासूसी? हो रहे फोन टैप ! महुआ बोलीं-सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:एपल ID पर आया अलर्ट मैसेज दिखाया; थरूर, राघव, प्रियंका और ओवैसी का भी यही दावा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

27 कारोबारी के 16 वर्षीय बेटे का अपहरण कर गला घोंट दिया, ट्यूशन टीचर के बायफ्रेंड के घर मिली लाश।
28 महुआ मोइत्रा ने मानहानि याचिका से किसका हटाया नाम, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या कहा गया?
29 चीनी महिलाएं करें शादी… शी जिनपिंग ने यूं ही नहीं लगाई गुहार, महासंकट में फंसी ‘दुनिया की फैक्‍ट्री’ .
30 हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोली निकलेगी…बोलने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम फिर दिक्‍कत में फंसे।
31 अब ज्यादा दिन नहीं रुलाएगा महंगा प्याज। मंडी से आ रही है खुशखबरी।
32 राजस्थान के चुनाव में ‘राष्ट्रपति’और ‘राज्यपाल’ भी डालेंगे वोट! जानिए क्या है चक्कर।
33 आम आदमी के सबसे बड़े हथियार RTI की खो गई धार, दुर्दशा देख सुप्रीम कोर्ट भी भड़क गया।
34 इजरायल और हमास जंग में अबतक 9800 लोगों की हुई मौत।
35 हिंसा-आगजनी और कर्फ्यू… मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र कैसे बन गया मुंबई से 450 KM दूर शहर बीड ?
36 ‘सपा-बसपा के उम्मीदवारों की मदद करें…’ क्या यहां BJP के काम आएगा शाह का ‘गुरु मंत्र’ ?
37 BJP, कांग्रेस… किसे मिला सबसे ज्यादा गुप्त चंदा ? क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जिसपर हो रही ‘सुप्रीम’ सुनवाई।
38 ‘अफगान जलेबी’ ने श्रीलंका के दांत खट्टे किए, लगाई ऐत‍िहास‍िक रिकॉर्ड्स की झड़ी।
39 ‘उनसे कॉन्टैक्ट मत करो, हम सब मारे जाएंगे…’, Aliens को लेकर एक्सपर्ट की चेतावनी।
40 PM पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार पटेल को जयंती पर दी श्रद्धांजलि।
41 हमास आतंक‍ियों पर मौत बनकर टूटेगा स्पंज बम.

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

==============================
सोना+ 112=61,268
चांदी + 1,073= 72,790

=============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *