नवल गिरी बने शिव दल संगठन के जिला प्रमुख

नवल गिरी बने शिव दल संगठन के जिला प्रमुख
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 4 जनवरी। महाराष्ट्र के प्रमुख संगठन शिवदल का विस्तार करते महाराष्ट्र राज्य की प्रमुख चंदन कपूर शर्मा के आदेश अनुसार पाली जिला प्रमुख भारती गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए राजस्थान में भी इस संगठन की शाखा की स्थापना की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भगत सिंह ग्रुप के महासचिव पवन कुमार राठी ने बीकानेर जिले से मिस्टर नवल गिरी को बीकानेर जिला प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया है। जिला पद प्रमुख पर नियुक्त होने के पश्चात पहली बार मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि वे अब बीकानेर जिले में इस संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव धरातल पर खड़े रहते हुए अधिक से अधिक हिंदू भाइयों को इस संगठन में जोड़ने का कार्य जारी रखेंगे।

pop ronak

बीकानेर जिला प्रमुख पद पर नियुक्ति होने के पश्चात अनेक संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। ग्रुप भगत सिंह की सभी सदस्यों ने इस अवसर पर उनकी नियुक्ति होने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *