मूंधड़ा ट्रस्ट के भाव नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण – आईजी ओमप्रकाश

मूंधड़ा ट्रस्ट के भाव नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण - आईजी ओमप्रकाश
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर , 4 जनवरी। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं युवा व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान का कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा मनोबल वृद्धि हेतु महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित होने पर बुके भेंट कर स्वागत किया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मूंधड़ा ने बताया कि ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस विभाग के प्रति आमजन में काफी विशवास बढा है तथा बीकानेर में अपराधों पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है | आईजी ओमप्रकाश ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यायवरण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण बताया |

pop ronak

ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग का कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है ताकि बीकानेर तथा पूरे संभाग के मरीजों को इसका लाभ शीघ्रताशीघ्र मिल सके |

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *