नेहरू जी की नीतियों ने रखा आत्मनिर्भर भारत का आधार: गहलोत

नेहरू जी की नीतियों ने रखा आत्मनिर्भर भारत का आधार: गहलोत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर- देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘चाचा नेहरू अमर रहें’ जैसे नारों के साथ पुष्पवर्षा की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गहलोत ने कहा, “स्वतंत्रता के समय देश की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से भारत को विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उन्हें आधुनिक भारत के विकास का अग्रदूत कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।” बिशनाराम सियाग ने कहा, “अंग्रेजी शासन में बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य नेहरू जी ने किया, जिससे भारत एक सशक्त राष्ट्र बन सका।”

pop ronak

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि नेहरू जी की योजनाओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस आधार दिया।
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने उन्हें “युग पुरुष” बताते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा पूजनीय रहेगा।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि “नेहरू जी बच्चों के प्रिय थे, इसलिए उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा गया। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अखंड भारत को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।”

सभा में सुषमा बारूपाल, आनंद सिंह सोढा, प्रहलाद सिंह मार्शल, शहजाद भुट्टा, हरिप्रकाश वाल्मीकि, मेघराज सुथार, गिरधर जोशी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *