शहर काजी द्वारा जारी निकाह प्रमाण पत्र साक्ष्य दस्तावेज के रूप में मान्य

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

चूरू, 14 सितंबर। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों के विवाह पंजीयन के लिए संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के साथ शहर काजी द्वारा जारी निकाह प्रमाण पत्र को साक्ष्य के रूप में मान्य किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहर काजी अदीब आलम ने बताया कि राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काजी कौंसिल सोसायटी राजस्थान ने मुस्लिम समुदाय में विवाह पंजीयन के लिए संलग्न दस्तावेजों में शहर काजी की ओर से जारी प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में मान्य करने के लिए आभार जताया है।

pop ronak

उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर काजी कौंसिल सोसायटी के उपाध्यक्ष रेहान उस्मानी के नेतृत्व में जोधपुर शहर काजी सैयद वाहिद अली, सचिव मेराज उस्मानी, कोषाध्यक्ष एवं फतेहपुर शहर काजी गुलाम मुर्तजा, नायब शहर काजी मोहम्मद असलम, चूरू शहर काजी अदीब आलम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *