भानजी और दामाद ने हड़पे मामी के लाखों के जेवर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

भानजी और दामाद ने हड़पे मामी के लाखों के जेवर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

लूणकरणसर (बीकानेर), 15 फ़रवरी । लूणकरणसर कस्बे में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपनी ही भानजी और उसके पति सहित पाँच लोगों पर लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सौंपे गए गहने अब वापस मांगने पर आरोपी मुकर रहे हैं और नियत खराब कर बैठे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण कीमती सामान के खोने या चोरी होने का डर था। इसी भरोसे के साथ उन्होंने 23 दिसंबर को अपने और अपनी बेटी के गहने अपनी भानजी प्रेम, उसके पति राकेश, संतरी और अजय को संभालने के लिए दिए थे। लेकिन जब काम पूरा होने पर गहने वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया।

pop ronak

हड़पे गए जेवरों की सूची: लाखों की है कीमत

महिला के अनुसार, आरोपियों के पास जो जेवर जमा करवाए गए थे, उनमें भारी मात्रा में सोना शामिल है। गायब किए गए गहनों में निम्नलिखित शामिल हैं।
तीन भरी (तोला) सोने की एक चैन। दो भरी सोने की एक अन्य चैन। तीन भरी सोने की अंगूठी व झुमकी। एक भरी सोने की बिंटी। डेढ़ तोला (भरी) सोने का मंगलसूत्र। वर्तमान बाजार भाव के अनुसार इन आभूषणों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से अपने जीवन भर की जमा पूंजी वापस दिलवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लूणकरणसर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने और जेवरों की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि कैसे अपनों पर किया गया भरोसा ही भारी पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *