एक ने ऑटो में सोते हुए तोड़ा दम दूसरे ने रेल के आगे आकर दी जान

एक ने ऑटो में सोते हुए तोड़ा दम दूसरे ने रेल के आगे आकर दी जान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • हेड पोस्ट ऑफिस के आगे ऑटो में आराम कर रहे चालक की साइलेंट मौत

बीकानेर , 12 अप्रैल। बीकानेर के हेड पोस्ट ऑफिस के आगे एक ऑटो में चालक आराम कर रहा था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं उठा। आसपास के लोगों ने संभाला तो शरीर में हलचल नहीं थी। ऐसे में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ऑटो में आराम करते वक्त ही साइलेंट हर्ट अटैक से मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खारा गांव के मेघवालों के मोहल्ले में रहने वाले संदीप मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लक्ष्मणराम मेघवाल (36) जूनागढ़ के पीछे हेड पोस्ट ऑफिस और अर्चना कलर लेब के पास ऑटो खड़ा करते हैं। सवारियां वहीं से लेकर वापस आकर खड़े हो जाते हैं। इस दौरान टेक्सी में आराम कर रहे थे। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं उठा। इस पर राहगीर ही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। माना जा रहा है कि सोते हुए ही हर्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

pop ronak

ट्रेन से कटे युवक की मौत

नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नापासर के नायकों के मोहल्ले में रहने वाले प्रहलाद राम नायक (30) ने रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। पुलिस ने उसके भाई तोलाराम नायक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *