पंडित शरद व्यास श्री मरुनायक गद्दी के पीठाधीश्वर बने

पंडित शरद व्यास श्री मरुनायक गद्दी के पीठाधीश्वर बने
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 22 मई। रत्ताणी व्यास बारीदार पंचायत समिति, बीकानेर के द्वारा प्रत्येक वैशाख मास में रत्ताणी व्यास बालकों को मरुनायक गद्दी पर आसीन करवाया जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी संदर्भ में रत्ताणी व्यास बारीदार पंचायत समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित भाईश्री ने बताया कि मरुनायक मंदिर मे व्यास परम्परा के अन्तर्गत नवीन बारीदारो को परीक्षा में योग्य व्यास बालकों को गद्दी पर बिठाया जाता है, जिसमें आज पंडित शरद व्यास का तिलक मरुनायक ट्रस्ट्री अनिल करनानी के द्वारा किया गया।

pop ronak

इस अवसर पर समिति द्वारा नवीन गद्दिधारी पंडित शरद व्यास को बारी बैठने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। आज के कार्यक्रम मे पंडित भाईश्री, पंडित महेंद्र व्यास, पंडित सुनील व्यास, पंडित भंवर व्यास, वर्तमान बारीदार पंडित गोपाल व्यास, पंडित दीपक व्यास, पंडित मुनेश पुरोहित सहित मंदिर के पुजारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *