भामाशाह मीनाक्षी छाबड़ा ने पीबीएम बच्चा अस्पताल के विकास हेतु भेंट किए 11 लाख रुपये

भामाशाह मीनाक्षी छाबड़ा ने पीबीएम बच्चा अस्पताल के विकास हेतु भेंट किए 11 लाख रुपये
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 11 अप्रैल। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग (बच्चा अस्पताल) में शनिवार को उदारता और सामाजिक सरोकार की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। जानी-मानी भामाशाह श्रीमती मीनाक्षी छाबड़ा ने अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिछले 22 वर्षों से अस्पताल की सेवा गतिविधियों से जुड़ीं श्रीमती छाबड़ा ने शनिवार को मानव सेवा समिति के नाम 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से बच्चों के अस्पताल के नवीनीकरण और चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने में किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले मासूमों को और बेहतर इलाज मिल सके।

pop ronak

डॉ. पी.सी. खत्री की सेवा भावना से मिली प्रेरणा

श्रीमती छाबड़ा ने बताया कि उनके इस निरंतर सेवा कार्य के पीछे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी.सी. खत्री की प्रेरणा रही है। उन्होंने यह चेक वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जी.एस. तंवर को डॉ. खत्री और विभाग के अन्य स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सौंपा।

अस्पताल प्रबंधन ने जताया आभार

विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर ने छाबड़ा परिवार के इस महान योगदान की सराहना करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के विकास में भामाशाहों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यों से समाज के अन्य समर्थ लोगों को भी सरकारी अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. एम. जी. चौधरी, डॉ. लक्ष्मण सिध, डॉ. इंदिरा चौधरी सहित शिशु रोग विभाग के अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।