सोमवार को शहर के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, बीकेईएसएल (BKESL) करेगा रखरखाव कार्य

सोमवार को शहर के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 12 अप्रैल। बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव के चलते सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (BKESL) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रखरखाव का कार्य अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि पिछले लंबे समय से क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम चरणबद्ध तरीके से चल रहा है ताकि आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोमवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली:

pop ronak

पुलिस लाइन एवं कॉलेज क्षेत्र: सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एम.एस. कॉलेज, पुलिस रोड लाइन।

मध्य शहर एवं घनी बस्तियां: पाजब गिरोह का मोहल्ला, चांदनी होटल, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आइस फैक्ट्री, चौखुंटी, सांसी मोहल्ला, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई।

व्यापारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र: नगर निगम स्टोर, फड़ बाजार मेन रोड, रोशनीघर चौक व चौराहा, हेड पोस्ट ऑफिस, कमला कॉलोनी, नुरानी मस्जिद, रामदेव मंदिर, प्रकाश नाथ मेढी, कुचीलपुरा।

पुराना शहर एवं अन्य: नाथु की ताल, शेखो का मोहल्ला, हरिजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, लाइट हाउस ऑफिस, पांवासर कुआं, दैनिक भास्कर ऑफिस के आसपास, महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक, सिनकृतिक स्कूल।

कॉलोनी क्षेत्र: इंदिरा कॉलोनी, एफ.सी.आई. गोदाम, भुट्टा कुआं, फातिपुरा, उरमूल सर्किल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंह पुरा, चूना भट्टा, शिव मंदिर के पीछे, नैयो की मस्जिद, माता का मंदिर, भुट्टो का चौक, लाल क्वार्टर, राजस्थान पत्रिका के पीछे, एम.एस. छात्रावास, कसाईयो का मोहल्ला, विजया बैंक।

औद्योगिक एवं बाहरी क्षेत्र: हल्दीराम प्याऊ, गुरुनानक नगर और डिस्पेंसरी क्षेत्र।

बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य कटौती के समय से पूर्व या पश्चात पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।