आर्य समाज स्थापना दिवस और नव संवत्सर 2083 की तैयारियां तेज, समारोह के बैनर का हुआ लोकार्पण

आर्य समाज स्थापना दिवस और नव संवत्सर 2083 की तैयारियां तेज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 मार्च । बीकानेर में आर्य समाज स्थापना दिवस और भारतीय नव संवत्सर 2083 के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को आर्य समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के आधिकारिक बैनर का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

19 मार्च को जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा
आर्य समाज के प्रधान श्री महेश आर्य ने बताया कि स्थापना दिवस और नव संवत्सर का संयुक्त उत्सव गुरुवार, 19 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख विभूतियाँ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
मुख्य अतिथि: मनोज दीक्षित (कुलगुरु, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर), विशिष्ट अतिथि: जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम),
विशिष्ट अतिथि: भुवन भूषण यादव (IPS, डीआईजी-एसीबी, बीकानेर),
विशिष्ट अतिथि: सत्यप्रकाश आचार्य (पूर्व भाजपा अध्यक्ष, बीकानेर)

pop ronak

यज्ञ, भजन और शौर्य प्रदर्शन का संगम
मंत्री भगवती प्रसाद सोनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि उत्सव की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे सामूहिक यज्ञ के साथ होगी। इसके पश्चात विद्वानों के प्रवचन और मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा किया जाने वाला व्यायाम और शारीरिक कौशल प्रदर्शन होगा। समारोह के समापन पर सभी के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है।

बैनर लोकार्पण में उपस्थित सदस्य
बैनर विमोचन के अवसर पर समाज के सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें रूपा देवी, उषा देवी, कंचन जी, सुनीता सोनी, अमिता जी, सीमा सोनी, पुष्पा जी, अशोक साहनी, नरेन्द्र आर्य, वीर आर्य, रामचंद्र, विनोद, कमलेश और सत्यप्रकाश शामिल थे। आर्य समाज ने समस्त नगरवासियों से इस गौरवशाली उत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के संवर्धन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।