भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक पर बीकानेर में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव की तैयारी

भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

31 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 22 मार्च 2026 (रविवार)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक इस वर्ष बीकानेर में अभूतपूर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जैन महासभा के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय विशेष महोत्सव का रूप दिया गया है। महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अहिंसा और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सेवा, भक्ति और शक्ति का संगम देखने को मिलेगा।

pop ronak

तीन दिवसीय महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम
जैन महासभा और जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निम्न प्रकार है:

29 मार्च (रविवार) – सेवा एवं साधना दिवस

प्रातः 7:00 से सायं 7:00 बजे: जैन यूथ क्लब द्वारा ‘नवकार मंत्र’ का अखंड जाप।

प्रातः 9:00 से दोपहर 3:00 बजे: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

जैन महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम

सेवा कार्य: चिकित्सालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फल वितरण।

30 मार्च (सोमवार) – भक्ति संध्या।

रात्रि 8:30 से 10:30 बजे: गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में “एक शाम भगवान महावीर के नाम” भव्य भजन संध्या। यह भक्ति संध्या स्व. मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी।

31 मार्च (मंगलवार) – जन्म कल्याणक मुख्य समारोह:

विशाल शोभायात्रा: शहर के तीन अलग-अलग स्थानों (भीनासर जवाहर विद्यापीठ, रानीबाजार सुराणा स्वाध्याय भवन और दिगंबर नसिया जी) से सुबह शोभायात्राएं रवाना होंगी।
संगम: ये सभी यात्राएं शहर के अंदरूनी मार्गों से होते हुए बड़ा बाजार में एकत्रित होंगी और गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर पहुँचकर मुख्य समारोह में परिवर्तित हो जाएंगी।

मुख्य समारोह गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में पूज्य चारित्रात्माओं द्वारा भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर उद्बोधन दिया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान: दोपहर 12:15 बजे से तेरापंथ भवन में सामूहिक एकाशना का आयोजन होगा।

समाज की एकजुटता और डिजिटल प्रचार
जैन यूथ क्लब की शशि पुगलिया और मोनिका बांठिया ने बताया कि लेडीज एवं जेंट्स विंग की संयुक्त बैठक में इन आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। महोत्सव का व्यापक प्रचार सोशल मीडिया, वीडियो रील्स और डिजिटल बैनर्स के माध्यम से किया जा रहा है।
व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
महामंत्री जतन संचेती और प्रचार प्रभारी दिलीप कातेला ने समस्त जैन समाज से अपील की है कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें और परिवार सहित धर्म आराधना का लाभ उठाएं। समाज की सभी सहभागी संस्थाओं और महिला मंडलों को इस उत्सव को ‘एकजुटता के पर्व’ के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है।