प्रेस्टीजियस बुक ऑफ रिकॉर्ड उदयपुर के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी के नाम

डॉ. चन्द्रेश कुमार छतलानी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 

उदयपुर, 18 जुलाई। एक व्यक्ति द्वारा लिखी गई अंग्रेजी लघुकथाओं की प्रथम पुस्तक के रिकॉर्ड को प्रेस्टीजियस बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उदयपुर के साहित्यकार व विश्व भाषा अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी के नाम किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने अंग्रेजी में ‘पुडिंग ऑफ ट्रुथ: ए कलेक्शन ऑफ इंग्लिश लघुकथा’ शीर्षक से एक पुस्तक लिखी है। वे तीन संस्थाओं श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड, ट्रिब्यून इंटरनेशनल वर्ल्डस रिकार्ड्स तथा वर्ल्डस ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड से अधिकतम शैक्षणिक प्रमाण पत्र अर्जित करने के रिकॉर्ड धारक भी हैं।

pop ronak

छतलानी ने एक व्यक्ति द्वारा लिखित अधिकतम अंग्रेजी लघुकथाओं की पुस्तक के रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया हुआ है। उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। डॉ. चंद्रेश ने 13 पुस्तकें लिखी हैं, 10 पुस्तकों का संपादन किया है। 50 से अधिक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चंद्रेश लघुकथाएं, कहानियां, लेख और कविताएं लिखते हैं। छतलानी ने इस रिकॉर्ड को अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी बताई राह पर चल कर ही यह कुछ हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *