बिजली कटौती से आमजन परेशान व आक्रोशित , कांग्रेस करेगी प्रर्दशन

भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 31 जुलाई। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आगामी 2 अगस्त को जोधपुर विद्युत वितरण नि. लि. बीकानेर के मुख्य अभियन्ता कार्यालय की घेराव कर जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली दरों में बढ़ोतरी पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सियाग ने बताया कि आए दिन होने वाली बिजली कटौती से आमजन परेशान व आक्रोशित है।वर्तमान में प्रकृति प्रदत्त उमस व घुटन वाली गर्मी से पहले से ही लोग परेशान है व तापघात बीमारी से जूझ रहे हैं। ऊपर से अघोषित व बार बार बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। जिसके चलते कटौती से परेशान लोग आक्रोशित हैं तथा बिजली विभाग के अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं।

pop ronak

बिजली निगम के इस रवैये को देखते जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य अभियन्ता कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *