राजस्थान खेल युवा महोत्सव 1 से 3 अक्टूबर तक होगा आयोजित

राजस्थान खेल युवा महोत्सव 1 से 3 अक्टूबर तक होगा आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 26 सितम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि राजस्थान खेल युवा महोत्सव 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करना और उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करना है।

pop ronak

लांबा मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में महोत्सव के उद्घाटन समारोह के संबंध में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। लांबा ने बताया कि 1 अक्टूबर को समारोह के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान युवा बोर्ड का ’लोगो’ भी जारी किया।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। करीब 15 हजार युवा इस महोत्सव में भाग लेंगे। महोत्सव में नृत्य, वाद-विवाद, योग, मार्शल-आर्ट, चित्रकला आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

लांबा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में महोत्सव में भाग ले। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं ’कला रत्न’ पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल विभाग के उपाध्यक्ष सुशील पारीक, उप शासन सचिव सुन्दर लाल, सचिव राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद सोहन लाल चौधरी एवं सचिव राजस्थान युवाबोर्ड कैलाश चन्द पहाड़िया मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *