बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत,बाइक पूनरासर जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

लूनकरनसर , 1 नवम्बर। बीकानेर के कालू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक ओर पिकअप की आमने-सामने टक्कर से हुआ। बाइक पर सवार तीन जने घायल हुए, जिनमें दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कालू पुलिस को लूणकरनसर निवासी राकेश बाजीगर ने बताया कि उसके बेटे रोहित, संदीप और भतीजे सहीराम का बेटा विक्की बाइक पर पूनरासर बालाजी मंदिर गए थे। ढाणी से करीब तीन किलोमीअर दूर सहजरासर गांव की तरफ पहुंचे तो सामने से एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बोलेरो चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इस हादसे को अंजाम दिया। तीनों को गंभीर हालत में समाजसेवी संस्था टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह और उनकी टीम अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर ने विक्की व रोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां ट्रोमा सेंटर में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

pop ronak

दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद विक्की और रोहित के शव लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रख दिए गए हैं। राकेश ने हादसे के लिए बोलेरो कैम्पर के चालक को दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए कालू थाने में मामला दर्ज कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *