68 लाख की लागत से बनेगी सड़क: विधायक जेठानंद व्यास ने किया शिलान्यास

68 लाख की लागत से बनेगी सड़क: विधायक जेठानंद व्यास ने किया शिलान्यास
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 नवंबर । बीकानेर (पश्चिम) के विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को पुष्करणा ग्राउंड के पीछे वाली गली में एक महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रत्ताणी व्यासों की बगीची वाली गली तक 68 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी।
विधायक व्यास ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क बजट घोषणा के अनुपालन में बनाई जा रही है, जिससे आमजन का आवागमन सुलभ होगा। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने दोहराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सड़कों की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यास ने यह भी बताया कि विधायक सुनवाई केंद्र के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके निस्तारण की दिशा में सक्रियता से काम किया जा रहा है। आमजन को अधिक से अधिक राहत दिलाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिलान्यास कार्यक्रम में जे. पी. व्यास, नरेश जोशी, जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र व्यास, छगनलाल सुथार और अधिशासी अभियन्ता सुभाष स्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *