स्काउट व गाइड संघ का 12वां रक्तदान शिविर आयोजित: 75 युवाओं ने किया रक्तदान

स्काउट व गाइड संघ का 12वां रक्तदान शिविर आयोजित: 75 युवाओं ने किया रक्तदान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 नवंबर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वावधान में आज त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में 12वें रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 75 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शहीदों की स्मृति में आयोजन
शिविर का शुभारंभ संघ प्रधान राजेश चुरा, अध्यक्ष पी.के. मित्तल, और पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार) प्रो. आर.के. दूड़िया ने किया।
शिविर संयोजक के.सी. सुथार ने बताया कि यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष 29 नवंबर को स्व. सुभाष चंद्र सुथार, स्व. कैलाश चंद सुथार, स्व. डूंगरमल सुथार एवं स्व. बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठनों और युवाओं की भागीदारी
सुथार ने बताया कि इस शिविर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी, आदित्य बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी, कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, स्काउट गाइड संगठन, शिक्षा विभाग और समाज के गणमान्य युवाओं एवं महिलाओं द्वारा सक्रिय रूप से रक्तदान किया गया। गौरव सुथार ने इस शिविर में लगातार 12वीं बार रक्तदान किया। जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर के.के. खत्री के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। पीबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक टीम द्वारा शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।

pop ronak

रक्तदाताओं का सम्मान
इस पुनीत कार्य में डॉ. विजय शंकर आचार्य, मांगीलाल सुथार, प्रोफेसर के.के. खत्री, निखिल माथुर, शांति प्रसाद बिस्सा, भुवनेश्वर प्रसाद, प्रभु दयाल गहलोत, भवानी शंकर जोशी, वाई.के. शर्मा योगी, डॉ. उमाकांत गुप्त, घनश्याम स्वामी, विजय कृष्ण शर्मा, रामेश्वर मारू, मनोज पुरोहित, कन्यालाल पुरोहित, ओम सुथार, गोविंद सुथार, भालाराम सहित अनेक गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं के योगदान को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *