शाकद्वीपीय समाज की क्रिकेट टीम बेंगलुरु के लिए रवाना

शाकद्वीपीय समाज की क्रिकेट टीम बेंगलुरु के लिए रवाना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 9 सितंबर। बेंगलुरु में 12 सितंबर से शुरू होने वाली अखिल भारतीय शाकद्वीपीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर की टीम आज बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। शाकद्वीपीय समाज के लोगों ने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देशभर से 16 टीमों का होगा मुकाबला
टीम के सदस्य नितिन वत्सस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से 16 टीमों का चयन किया गया है, जिसमें बीकानेर की टीम भी शामिल है। बेंगलुरु के प्रमुख समाजसेवी सुनील शर्मा इस आयोजन को करा रहे हैं। बीकानेर शाकद्वीपीय समाज ने रेलवे स्टेशन पर टीम के खिलाड़ियों को माला पहनाई और मुंह मीठा करवा कर उनका हौसला बढ़ाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीम के कप्तान हेमंत शर्मा के नेतृत्व में कुल 19 लोगों का दल रवाना हुआ, जिसमें 13 खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक फिजियोथेरेपिस्ट और तीन संरक्षक सदस्य – बजरंगलाल सेवग, आर.के. शर्मा और कामिनी विमल भोजक शामिल हैं।  टीम को शुभकामनाएं देने के लिए रविंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र भोजक और नीलेश शर्मा समेत समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *