बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

शहरी समस्या समाधान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 सितंबर। प्राईवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोस्पेरिटी अलायंस (पैपा) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। पैपा का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा 3 सितंबर की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया गया है, जबकि निदेशालय ने स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
तारीख बढ़ाने की जरूरत क्यों?
पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने कहा कि निदेशालय द्वारा प्रवेश की तारीख बढ़ाए जाने से हजारों स्कूलों ने यह मान लिया था कि बोर्ड आवेदन की तिथि भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, आवेदन की अंतिम तिथि के दौरान राजस्थान में भारी बारिश, बाढ़ और जल भराव की स्थिति थी। इससे कई जगहों पर इंटरनेट और बिजली की समस्या आई, जिससे स्कूलों को आवेदन पत्र भरने में परेशानी हुई। कई जिलों में अभी भी भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियाँ हैं, और तो और स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की तारीखें भी दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए, पैपा ने सरकार से अपील की है कि वह तुरंत कार्रवाई करते हुए बोर्ड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि में कम से कम 10 दिनों की वृद्धि करे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *