सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर प्रभाव पर भाषण प्रतियोगिता हुयी

सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर प्रभाव पर भाषण प्रतियोगिता हुयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई , 23 अक्टूबर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा चेन्नई के तत्वावधान में विद्वान मुनि श्री हिमांशु कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में दो विषयों-‘सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर प्रभाव’ व ‘युवा पीढ़ी अध्यात्म से कैसे जुड़े’ पर ‘श्री पूनमचंद प्रकाशचंद बोकड़िया आजीवन रोलिंग शील्ड भाषण प्रतियोगिता’ आयोजित हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री द्वारा महावीर स्तुति के पश्चात सभाध्यक्ष अशोक खतन्ग ने स्वागत स्वर में मुनिद्वय के प्रति कृतज्ञता तथा उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं संप्रेषित की।

pop ronak

निर्णायक द्वय गौतम चंद सेठिया एवं श्रीमती पुष्पा हिरण के संयुक्त निर्णय के आधार पर श्रीमती प्रीति छाजेड़ को शील्ड विजेता घोषित किया गया।द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः हार्दिक सिंघवी और स्वरूपचंद दांती रहे।

मुनिश्री हिमांशु कुमार जी एवं मुनिश्री हेमंत कुमार जी ने भी अपने उद्बोधन व संबोधन में विषय पर आने विचारों के साथ प्रतिभागियों की तैयारी व प्रस्तुतिकरण पर प्रमोद भाव अभिव्यक्त किये। गौतम चंद सेठिया ने भी विषय पर विचार प्रस्तुत किए।सभी संभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन संयोजक देवीलाल हिरण ने किया।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *