आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में 63 रोगियों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में 63 रोगियों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर, 8 मार्च 2026। गंगाशहर स्थित आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रविवार को सेवा और मानवता की एक नई इबारत लिखी गई। जिला अंधता निवारण एवं नियंत्रण समिति (हनुमानगढ़ व बीकानेर) तथा चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में नोहर क्षेत्र के 63 रोगियों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई नेत्र ज्योति प्रदान की गई। यह विशेष आयोजन समाजसेवी स्वर्गीय मोहन लाल थिरानी की स्मृति में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर से ऑपरेशन तक का सफर
चिकित्सालय के संस्थापक चंपालाल डागा ने बताया कि इस सेवा कार्य की शुरुआत शनिवार को नोहर की नई अनाज मंडी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित विशाल नेत्र जांच शिविर से हुई थी। शिविर की मुख्य झलकियाँ इस प्रकार रहीं।

pop ronak

कुल जांच: शिविर में 418 मरीजों की आंखों की गहन जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
ऑपरेशन चयन: जांच के पश्चात 72 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनमें से 63 रोगी ऑपरेशन हेतु बीकानेर पहुंचे।
सफल सर्जरी: रविवार को वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी एवं उनकी कुशल टीम ने अत्याधुनिक तकनीक से सभी 63 सफल ऑपरेशन संपन्न किए।

रोगी सेवा और निशुल्क व्यवस्थाएं
नोहर से आए सभी 63 रोगियों और उनके परिजनों के लिए चिकित्सालय प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए। सभी को विशेष बस द्वारा बीकानेर लाया गया और ऑपरेशन के बाद गंगाशहर स्थित डागा गेस्ट हाउस में उनके ठहरने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई। सोमवार को अंतिम जांच के पश्चात सभी रोगियों को ससम्मान वापस नोहर भिजवाया जाएगा।

2015 से अनवरत जारी है ‘ज्योति अभियान’
समाजसेवी चंपालाल डागा ने गौरव के साथ साझा किया कि आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय वर्ष 2015 से निरंतर इस पुण्य कार्य में जुटा हुआ है। अब तक संस्थान द्वारा कुल 5,768 रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जो क्षेत्र में अंधता निवारण की दिशा में एक बड़ा कीर्तिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *