स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 11 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी जयंती मनाई गई। रासेयो प्रभारी डॉ राजेंद्र जोशी ने स्वामी जी विचारों पर व्याख्यान दिया l व्याख्याता विशाल सोलंकी ने स्वामी जी के ज्ञान भक्ति और कर्म की त्रिवेणी और आध्यात्म पर विचार प्रस्तुत किये।
सुश्री पल्लवी चौहान ने युवाओं को स्वामी के विचारों से प्रेरणा लेकर स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत बनने की बात कहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ दीपाली व्यास ने कहा कि स्वामी जी भारतीय संस्कृति के ब्रांड है उन्हें पहचाने और उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।अरुण सक्सेना ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्रीय चरित्र है उनके इस रूप को पहचानना जरुरी है, भारत की आत्मा को जानना है तो स्वामी जी जानना आवश्यक है।

pop ronak

प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने युवा दिवस के माध्यम से छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीने वाले और भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति उनके विचारों को समझकर स्वामी जी के पदचिन्हो पर चलकर स्वयं के जन्म को सार्थक बनाएँ क्योंकि जीवन अल्प है और हम जीवन के उद्देश्यों को पूरा किये बिना चले गए तो हमारे जीवन की सार्थकता नहीं रहेगी।छात्राओं ने भी स्वामी जी के प्रति अपने. विचार प्रस्तुत किये। रासेयो प्रभारी अरुणा त्यागी ने छात्राओं को स्वामी जी के बारे में जानने और उनका अनुगमन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *