लू और गर्मी से बचने को लेकर सौंफ का शरबत, ठंडाई पाउडर, आम पन्ना बनाना सिखाया

लू और गर्मी से बचने को लेकर सौंफ का शरबत, ठंडाई पाउडर, आम पन्ना बनाना सिखाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 अप्रैल। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गोद लिए हुए गांव कावनी में लू और गर्मी से बचने को लेकर शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लू और गर्मी से बचने को लेकर सौंफ का शरबत, ठंडाई पाउडर, आम पन्ना बनाना इत्यादि सिखाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल ने बताया कि पंचायत घर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ नम्रता जैन व चतुर्थ वर्ष बीएससी की छात्राओं ने गांव की महिलाओं और बच्चों को लू से बचने के उपायों समेत विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

pop ronak

श्रीमती डुकवाल ने बताया कि इस दौरान गांव की महिलाओं को लू और गर्मी से बचने को लेकर सौंफ का शरबत, ठंडाई पाउडर, कैरी से आम पन्ना बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही बताया गया कि महिलाएं घर में ही इन शरबत को बड़े पैमाने पर तैयार कर आय का जरिया भी बना सकती हैं। शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर में गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *