थार सिटी प्रेस क्लब के संस्‍थापक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह जादोन ने दिया इस्तीफा

थार सिटी प्रेस क्लब के संस्‍थापक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह जादोन ने दिया इस्तीफा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नए अध्‍यक्षका चुनाव शीघ्र

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 27 फरवरी। थार सिटी प्रेस क्‍लब के संस्‍थापक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह जादोन ने क्‍लब के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। क्‍लब की नए अध्‍यक्ष व कार्यकारिणी का गठन जल्‍द किया जाएगा।

pop ronak

थार सिटी प्रेस क्‍लब के संस्‍थापक अध्‍यक्ष तथा हिंदी पायनियर चंडीगढ़ के ब्यूरो चीफ राजेन्‍द्र सिंह जादोन ने क्‍लब सचिव नीरज जोशी को भेजे अपने त्‍यागपत्र में लिखा है कि थार सिटी प्रेस क्लब की स्थापना के साथ ही उनको अध्यक्ष पद पर बने रहने का सौभाग्य बीकानेर के पत्रकार साथियों के समर्थन और गाढ़े प्रेम के रहते प्राप्त हुआ।

जादोन ने लिखा कि एक लम्बे अरसे तक में अध्यक्ष पद पर रहा हू और अब उनकी पत्रकारिता बीकानेर से बाहर है। इसलिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहता हूं ताकि आगे थार सिटी प्रेस क्लब का सुचारू संचालन किया जा सके। जादोन ने लिखा कि थार सिटी प्रेस क्लब से उनका जुड़ाव अविस्मरणीय है।

वे चाहेंगे कि संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उनका जुड़ाव क्लब के इतिहास में बनाए रखा जाए। संस्‍थापक अध्‍यक्ष ने लिखा कि अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त किया जाए। उन्‍होंने थार सिटी प्रेस क्लब के निरंतर उत्थान के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *