बीकानेर के आधे क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी

बीकानेर में आज से पूर्ण नहरबंदी प्रभावी ,जलाशयों में पानी बचाने के लिए अब एक दिन छोड़कर होगी जलापूर्ति
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 फ़रवरी। अभी गर्मी आयी नहीं और ना ही इंदिरा गांधी नहर की नहर बंदी तो अभी बाद में है लेकिन जलदाय विभाग ने पहले ही कटौती शुरू कर दी है। रखरखाव के लिए बुधवार को बीकानेर के लगभग आधे हिस्से में सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक जलापूर्ति नहीं होगी। इसके बाद भी पूरा पानी मिलने की उम्मीद नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जलदाय विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बीकानेर पश्चिम के नया शहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती, रामपुरा बस्ती आदि शहरी क्षेत्रों में 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

pop ronak

इन क्षेत्रों के हजारों घरों को दिनभर पेयजल नहीं मिल पाएगा। ऐसे में पानी का स्टोरेज रखने की सलाह दी गई है। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता विनय कुमार जैन ने बताया कि आगामी ग्रीष्म ऋतु व प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर सुचारु जल आपूर्ति के लिए शोभासर स्थित जलाशय पर जरूरी कामकाज के कारण आपूर्ति रोकी गई है।

जैन ने बताया कि क्लियर वाटर पंपिंग स्टेशन, फिल्टर प्लांट एवं रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन के मोटर पंपों के वार्षिक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों के कारण शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को ही जलापूर्ति संभव हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आठ बजे बाद पानी दिया जाएगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *