शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना आज 18वें दिन भी जारी रहा

शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 21नवम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में 21.11.2024 गुरूवार को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक की अवधि का अनिश्चितकालीन धरना आज 18वें दिन भी शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष जारी रहा। धरने के समर्थन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामनाथ आचार्य, जितेन्द्र गहलोत, परमेन्द्र कुमार त्रिवेदी, विष्णुदत पुरोहित, जगदीश प्रसाद सुथार, शशि कुमार चैधरी, रामेश्वर उपाध्याय, ब्रजरतन पंचारिया, योगेश जोशी, गिरीराज श्रीमाली, आदि शामिल हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने यह भी बताया कि राज्यपाल , मुख्यमंत्री , केन्द्रीय कानून मंत्री एवं सांसद बीकानेर, शिक्षामंत्री , मुख्य सचिव , शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक सहित उच्च स्तरों को आज पुनः ज्ञापन भेजकर लिखा गया है कि शिक्षा सचिव के आश्वासन के तहत दिनांक 25.11.2024 तक मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में आन्दोलन का आगामी चरण दिनांक 28.11.2024 (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से मुख्यमंत्री आवास एवं राज्यपाल के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा। तब तक निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *