घर वाले सोते रहे और चोर घर में घुसे, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर गए

घर वाले सोते रहे और चोर घर में घुसे, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर गए
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर , 14 जून। बीकानेर के दुलचासर गांव में गुरुवार रात चोर एक घर में घुसकर करीब साढ़े पांच लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए। अधिकांश सोने-चांदी के आभूषण थे। सेरुणा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार दुलचासर गांव में कोटासर रोड पर स्थित मनोज सुथार के घर पर चोर घुस गए। गर्मी की छुटि्टयों के कारण घर की महिला सदस्य बाहर गई हुई है, वहीं अन्य सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। वहीं एक सदस्य जागरण में गए हुए थे।

pop ronak

गुरुवार रात करीब पौने एक बजे वह वापस आया, तो घर का सामान बिखरा हुआ था। उसने घर के अन्य सदस्यों को जगाया। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि एक कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी गहने चोरी कर लिए। चोर करीब साढ़े पांच लाख रुपए नगदी उठाकर सहित करीब दस तोला सोने के आभूषण ले गए। चांदी के कुछ आभूषण भी ले गए।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने एक ट्रेक्टर बेचकर उसकी राशि घर में रखी थी। पीड़ित की सूचना पर हैड कांस्टेबल आवड़दान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। आवड़दान ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *