चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी भी चोरी किये

चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी भी चोरी किये
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 1 मार्च। बीकानेर में चोरी घटनाएं नहीं थम रही है। सदर थाना क्षेत्र में एक घर से चोर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही करीब बीस हजार रुपए नगद भी उठाकर ले गया। घर में रखी पांच सौ रुपए के नोटों से बनी माला भी चोर ले गए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले कुशाल सिंह राजपूत ने इस आशय का एक मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि वो मूल रूप से रामपुरा बस्ती में रहता है। उसका एक मकान इंद्रा कॉलोनी में है। जहां पिछले कुछ दिनों से ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर और नगद रुपए ले गए। 14 हजार रुपए घर की अलमारी में रखे हुए हैं, जिसे चोर उठाकर ले गए। इसके अलावा सोने की दो अंगुठी, दो बिछुड़ी, सोने का एक नथ भी चोर ले गए हैं।

pop ronak

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मुकेश को सौंपी है। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का पता लगाया जा रहा है। चोरी 28 फरवरी की शाम से 29 फरवरी सुबह के बीच में हुई है। ऐसे में इस समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *