चोरों का उत्पात- करीब दो लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर

बीकानेर में चोरी का आतंक, दो घरों से लाखों के जेवर चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 17 अक्टूबर। बीकानेर शहर के बाद अब गांवों में चोरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में ग्रामीण क्षेत्र के दो थानों में चोरी के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें कोलायत में बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है, वहीं नाल गांव में भी चोरों ने हाथ साफ किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलायत थाने के झझू गांव की रोही में भंवरराम जाट की ढाणी में चोरी हुई है। भंवरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि रात करीब बारह बजे बाद उसकी ढाणी में अज्ञात चोर ने घुसकर एक लाख 90 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। इसके अलावा लाखों रुपए के गहने भी चोरी कर लिए, जिसमें अधिकांश गहने महिलाओं के थे। गहनों की लिस्ट भी पुलिस को सौंपी गई हे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुगनाराम को सौंपी गई है।

pop ronak

उधर, नाल गांव में भी चोरी हुई है। यहां चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ फ्रीज भी उठाकर ले गए। कल्पना धौल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि उसके घर का ताला तोड़कर चोर फ्रीज, तीन गैस सिलेंडर, कानों के झुमके और पांच हजार रुपए नगद चोरी हो गए। नाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *