मास्टर बच्ची क्लब की गर्ल्स प्लेयर्स को ट्रैकसूट वितरित

मास्टर बच्ची क्लब की गर्ल्स प्लेयर्स को ट्रैकसूट वितरित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 नवंबर। मास्टर बच्ची क्लब कार्यालय में आज क्लब की गर्ल्स प्लेयर्स को ट्रैकसूट का वितरण किया गया। यह वितरण समारोह क्लब के खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि ने बांटे ट्रैकसूट
क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील तंवर द्वारा गर्ल्स प्लेयर्स को ट्रैकसूट वितरित किए गए।
क्लब के संरक्षक एन.डी. रंगा (समाज सेवी, उद्यमी) ने इस मौके पर बताया कि क्लब समय-समय पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए ऐसे आयोजन करवाता रहता है, ताकि वे बेहतर सुविधाओं के साथ खेल सकें।
फुटबॉल टूर्नामेंट जल्द होगा आयोजित
सचिव भरत पुरोहित ने घोषणा की कि क्लब द्वारा 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जल्दी ही किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में महिला गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है, जो महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी। इस मौके पर बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, केशव पुरोहित, अशोक छंगाणी, विनोद जागा, जितेंद्र पुरोहित, आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *